रीवासिटी न्यूज

REWA NEWS: इंजेक्शन की डबल डोज दी , बच्चा नहीं उठा,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

REWA NEWS :   ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। परिजन इंजेक्शन का डबल डोज देने का आरोप लगा रहे।

सेमरिया थाने के कंजी गांव निवासी प्रतीक सागर 15 को हर्निया की समस्या थी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में डाक्टरों ने उसका परीक्षण किया और आपरेशन करवाने की सलाह दी। आपरेशन के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उसे आपरेशन के लिए थियेटर के अंदर ले जाया गया। बेहोश करने के लिए उसे इंजेक्शन दिया गया लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ जिस पर डाक्टरों ने कुछ देर बाद उसे दूसरा इंजेक्शन लगा दिया। दूसरा इंजेक्शन लगते ही बच्चा बेहोश हुआ और फिर दुबारा नहीं उठ पाया। करीब चार घंटे तक परिजन बाहर इंतजार करते रहे।

 

जब उन्होंने अंदर देखा तो डॉक्टर बच्चे को पपिंग कर रहे थे। तत्काल डाक्टरों ने उसे बाहर निकालकर संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि चिकित्सकों ने डबल डोज दे दी है जिससे बच्चे की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button