---Advertisement---

Mauganj MP:मऊगंज एसपी पर गंभीर आरोप, सीएम और डीजीपी तक पहुंची शिकायत,जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Saturday, September 26, 2026 1:10 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Sep 2026, 01:10 PM

Mauganj MP:मऊगंज एसपी पर गंभीर आरोप, सीएम और डीजीपी तक पहुंची शिकायत,जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी!

 

 

 

मऊगंज। जिले के पुलिस अधीक्षक को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता संतोष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक के कार्यप्रणाली से जुड़े कई आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत की जानकारी मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक स्तर तक पहुंचाए जाने का दावा किया गया है।

 

 

 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिले में थाना और चौकी स्तर पर पदस्थापना तथा कथित वसूली से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। इसके अलावा नशे के कथित कारोबार और पुलिस व्यवस्था से जुड़े अन्य मुद्दों को भी शिकायत में उठाया गया है।

 

 

 

संतोष तिवारी का कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी शिकायत और मांगें रखी हैं। उनका आरोप है कि यदि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

 

 

 

उच्चस्तरीय जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के दौरान थाना-चौकी की पदस्थापना, कथित वसूली और नशे के कारोबार से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाए।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक या पुलिस विभाग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

अब देखना होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या पूरे मामले की कोई विभागीय या स्वतंत्र जांच कराई जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 26, 2026

September 26, 2026

September 26, 2026

September 26, 2026

September 25, 2026

September 24, 2026

Leave a Comment