---Advertisement---

Mauganj MP:’ सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ में हितग्राहियों से सीधा संवाद, गिरीश गौतम बोले—समस्याओं के समाधान में समाज की भागीदारी जरूरी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 03 Oct 2026, 03:16 PM

Mauganj MP:’ सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ में हितग्राहियों से सीधा संवाद, गिरीश गौतम बोले—समस्याओं के समाधान में समाज की भागीदारी जरूरी!

 

 

मऊगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत सभागार मऊगंज में ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं से मिले लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरीश गौतम ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। क्षेत्र की समस्याओं पर केवल चर्चा करने के बजाय उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज जब एक साथ बैठकर अपनी समस्याओं को सामने रखता है और उनके समाधान पर विचार करता है, तो विकास की दिशा अधिक प्रभावी बनती है।

 

 

ग्रामसभा में सक्रिय भागीदारी की अपील

गिरीश गौतम ने ग्रामीणों से ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्रामसभा की बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा स्थानीय समस्याओं को सामने रखने और उनके समाधान का महत्वपूर्ण मंच है। लोगों को अपनी समस्याएं पटल पर रखकर उनके निराकरण के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का अधिक से अधिक समाधान सुनिश्चित करना है। जो पात्र लोग अभी भी किसी योजना के लाभ से वंचित हैं, उन्हें योजनाओं से जोड़ना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

 

हितग्राहियों से जाना योजनाओं का असर

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से बातचीत कर यह जाना कि उन्हें योजनाओं का कितना लाभ मिला और उससे उनके जीवन में क्या बदलाव आया। इस दौरान बड़ी संख्या में हितग्राही, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, एसडीओपी सची पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह चंदेल सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राही उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment