रीवा

Rewa news:चिरहुला कॉलोनी में कार से आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम!

Rewa news:चिरहुला कॉलोनी में कार से आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम!

 

 

 

 

 

 

 

 

पटाखों के शोर के बीच प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मारी गोली
युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रीवा. दीपावली के दिन बिछिया थाना के जवाहर नगर चिरहुला में फोरव्हीलर से आए बदमाशों ने सरेराह युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में प्रॉपर्टी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जवाहर नगर के अनुल सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। दीपावली पर वे रात में घर लौट रहे थे, तभी मोहल्ले के समीप फोरव्हीलर से आरोपी आए और उनके साथ विवाद करने लगे।

बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली अनुल के पेट में लगी और वह खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा। पटाखों के शोर के बीच बेखौफ आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया।

प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद: अनुल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व में भी उनके बीच विवाद हो चुका है। आशंका है, उसी विवाद का बदला लेने घटना को अंजाम दिया है।

तीन संदेहियों से पूछताछ: घटना में जिन तीन संदिग्धों के नाम सामने आए हैं उनको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो घटना से जुड़े कुछ तथ्य सामने आए हैं जिनकी तस्दीक की जा रही है।

तीन संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

शिवाली चतुर्वेदी, सीएसपी रीवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button