Rewa news: टीकर पहुंची शिक्षा संविधान साइकिल यात्रा संविधान को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ा जाए।

Rewa news: टीकर पहुंची शिक्षा संविधान साइकिल यात्रा संविधान को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ा जाए।
टीकर. हर घर संविधान, हर हाथ संविधान के उद्देश्य को लेकर बेला निवासी रजनीश यादव द्वारा निकली जा रही शिक्षा संविधान साइकिल यात्रा रीवा जनपद के ग्राम पंचायत टीकर पहुंची।
यह यात्रा 22 सितम्बर को बेला से प्रारम्भ हुई हैं जो कि 51 जिलों का भ्रमण करते हुए शनिवार को टीकर पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा संविधान यात्रा को लेकर अपने विचार रखें। कहा कि प्राथमिक शिक्षा से ही संविधान पढ़ाया जाना चाहिए। शिक्षा संविधान साइकिल यात्रा के प्रमुख रजनीश यादव ने कहा कि हर समास्या का हल शिक्षा हैं, बिना शिक्षा के कुछ भी सम्भव नही हैं। हमको शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। साथ ही सरकार को चाहिए कि संविधान को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ा जाए जिससे सभी अपने हक और अधिकार जान सके। हमारी यह यात्रा शिक्षा और संविधान से लोगों को जोडऩे के लिए एक मुहीम हैं। इस दौरान, सहारा कुशवाहा, फूलचन्द्र गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, पुजीत सिंह, उपेन्द्र बहरोलिया, रोहित यादव, हीरालाल पटेल, विकास साकेत, प्रणय यादव, साहिल यादव, रामविश्वास यादव आदि लोग मौजूद रहे।