मध्य प्रदेश

Shahdol MP: स्व. पंडित शंभूनाथ शुक्ल की धूमधाम से मनाई गई 122 वीं जयंती।

Shahdol MP: स्व. पंडित शंभूनाथ शुक्ल की धूमधाम से मनाई गई 122 वीं जयंती।

 

शहडोल। विंध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के जननायक रहे स्व. पंडित शंभूनाथ शुक्ल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके परिवार जनों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, स्व.पंडित शंभूनाथ शुक्ल विन्ध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद में 1952 से 1956 तक रहे विन्ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व.पंडित शंभूनाथ शुक्ल शहडोल के निवासी थे स्व.पंडित शंभूनाथ शुक्ल का 122 वी जयंती धूमधाम से मनाया गया स्व.पंडित शंभूनाथ शुक्ल 2 बार मुख्यमंत्री पद का त्याग किए पंडित शम्भूनाथ शुक्ल का जन्म 18 दिसंबर 1903 को और देहावसान 21 अक्टूबर 1978 को हुआ था, भारत के एक राजनेता, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। कानूनी विद्वान होने के कारण उन्हें भारत की संविधान सभा के सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया था।

स्वतंत्रता के बाद उन्होंने विंध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री के रूप में राज्य का नेतृत्व किया, विंध्य प्रदेश भारत का एक छोटा-सा राज्य था, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता के बाद 1948 में मध्य भारत की कुछ रियासतों को मिलाकर की गई थी। वर्ष 1956 में, राज्य अधिनियम 1956- के तहत विंध्य प्रदेश को नये मध्यप्रदेश राज्य में विलय कर दिया गया था पंडित शंभूनाथ शुक्ल शहडोल जिले के निवासी थे जिस कारण से शहडोल नगर वासी उनके जन्म दिवस को धूमधाम से मनाते हैं इस वर्ष नगर पालिका परिषद शहडोल एवं कई समाज सेवियों ने उनके जन्मदिवस को विशेष तरह से मनाया और विंध्य क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की, इस अवसर पर कलेक्टर शहडोल , समाजसेवी एवं अन्य नागरिक एवं स्व. पंडित शंभूनाथ शुक्ल के परिवार जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button