रीवा

Rewa news:सागर से छुट्टी अब जबलपुर की रीजनल लैब में होगा डीएनए परीक्षण!

Rewa news:सागर से छुट्टी अब जबलपुर की रीजनल लैब में होगा डीएनए परीक्षण!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. रीवा संभाग के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब डीएनए परीक्षण के मामले सागर की जगह जबलपुर स्थित नवनिर्मित एफएसएल रीजनल लैब में भेजे जाएंगे। पुलिस मुयालय भोपाल से जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी से रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर और मऊगंज जिले के थानों से डीएनए जांच के प्रकरण जबलपुर लैब में जमा होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

पहले डीएनए परीक्षण के केस सागर लैब में भेजे जाते थे। वहां प्रदेश के अन्य जिलों के मामलों के साथ प्रकरण पेंडिंग हो जाते थे, जिससे जांच में देरी होती थी। अब जबलपुर लैब में परीक्षण होने से रिपोर्ट जल्द उपलब्ध होगी और मामलों का शीघ्र निपटारा संभव होगा।

 

 

 

 

 

 

हर माह 25-30 प्रकरण

रीवा जिले से हर महीने बलात्कार, अज्ञात शवों की पहचान और घटनास्थल के साक्ष्यों से जुड़े 25-30 प्रकरण डीएनए जांच के लिए भेजे जाते हैं। नई व्यवस्था से न केवल न्याय प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि साक्ष्य भी आरोपियों के खिलाफ अहम भूमिका निभाएंगे।

 

 

 

 

 

 

रीवा में जनवरी में उद्धाटन की उमीद
रीवा जिले में भी एफएसएल की रीजनल लैब बनकर तैयार हो गई है। वैज्ञानिक अधिकारियों और स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन उद्घाटन के अभाव में संचालन रुका हुआ है। इस लैब में बिसरा और अन्य प्रकरणों की प्रारंभिक जांच होगी, जिससे रीवा और शहडोल संभाग के मामलों को तेजी से निपटाया जा सकेगा। जनवरी में लैब भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है।

 

 

 

 

 

 

जून से खाली एफएसएल यूनिट

रीवा जिले की एफएसएल यूनिट जून महीने से अधिकारी विहीन चल रही है। यहां पदस्थ वैज्ञानिक अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद एक महिला वैज्ञानिक अधिकारी की पोस्टिंग की गई थी। लेकिन, उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद से यहां पर वैज्ञानिक अधिकारी का पद खाली पड़ा हुआ है। हालांकि घटनास्थल निरीक्षण के लिए रीजनल लैब में पदस्थ वैज्ञानिक अधिकारी को जिमेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

इस संबंध में एक आदेश वरिष्ठ कार्यालय से मिला है। उसमें डीएनए परीक्षण के लिए प्रकरण सागर की जगह अब जबलपुर रीजनल लैब में जमा होंगे। एक जनवरी से नई व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

विवेक सिंह, एसपी रीवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button