सिंगरौली

singrauli news : प्रदेश संगठन के निर्देश पर चुनाव हुआ होल्ड, तीन मंडल अध्यक्षों के चुनाव निरस्त ,बीजेपी के तहखाना में तरह-तरह की चर्चाएं

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी के मंडल चुनाव को लेकर कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी ने 19 मंडलों में संपन्न हुए। चुनाव में अब तक चार मंडलों के चुनाव को निरस्त कर दिया है और अभी दो मंडल के चुनाव होल्ड पर है। जयंत मंडल का चुनाव होल्ड पर रखे जाने को लेकर पार्टी के तहखाना में भी कई तरह की चर्चाएं की जाने लगी है।

गौरतलब है कि भाजपा जिला इकाई सिंगरौली के 21 मंडलों में से 19 मंडलों का चुनाव 15 जून को संपन्न हुआ था। मंडल अध्यक्षों के नाम का ऐलान भी जिला पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संयुक्त रूप से कर दिया था।

 

इसी बीच सबसे पहले निवास मंडल का चुनाव निरस्त हुआ। और अब जियावन ,नौढ़िया एवं सरई मंडल अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को तरह से निरस्त कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने प्रदेश निर्वाचन अधिकारी के निर्देश का हवाला देते हुए आज तीनों उक्त मंडलों के चुनाव के निरस्त होने का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया में उक्त पत्र के वायरस होते ही भाजपा के तहखाना में भी हड़कंप मचा हुआ है। यहां बताते चले की सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव के निर्वाचित होने के बाद विपक्षी एवं दावेदार अपराधिक प्रकरण को लेकर सरकार एवं संगठन की खूब किरकिरी कर रहे थे। वहीं जियावन एवं नौढ़िया मंडल अध्यक्ष को हटाने जाने को लेकर पार्टी में ही चर्चाएं हैं कि विधायक सिहावल के पसंद के नहीं थे। इसलिए उन्हें हटाया गया है और अभी और दो मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन पर संकट के बदले मड़रा रहे हैं।

 

इधर जयंत मंडल के चुनाव को होल्ड पर रखे जाने को लेकर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए वर्तमान मंडल अध्यक्ष संदीप झा के खिलाफ आरोपों का पुलिंदा प्रदेश संगठन नेतृत्व के पास पहुंचाया गया है। भाजपा मंडल जयंत के कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने के शर्त पर कहा कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष की क्रियाकलाप सबको पता है। वह किस वार्ड के रहवासी हैं। इसके बारे में भी प्रदेश संगठन को बताया गया है। वह मूलरूप से बिहार प्रांत के हैं और कचनी ,बैढ़न में उनके निवास है । जयंत से उनका कोई सरोकार नहीं है । जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को धोखे में रखकर उन्हें जयंत का मंडल अध्यक्ष बना दिया था। उनकी क्या-क्या कारगुजारी हैं। इसकी शिकायत पत्र में विधिवत प्रदेश संगठन को अवगत कराया गया है। बरगवां मंडल चुनाव विवाद के चलते होल्ड पर है । अब देखना है कि निरस्त हुए चार मंडलों के साथ-साथ दोनों उक्त होल्ड मंडलों पर अध्यक्ष के रूप में कौन काबिज होता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

स्वागत सम्मान के बाद चुनाव स्थगित

भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगरौली के 19 में से 18 नए निर्वाचित मंडल अध्यक्षों का बीती दिन कल 18 दिसंबर को भाजपा कार्यालय बैढ़न में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जहां नवनिर्वाचित 18 मंडल अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष रामस्वरूप गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाई दिया था। अब सवाल यहां उठ रहा है कि उसे समय तक क्या सरई नौढ़िया एवं जियावन मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त करने का पात्र नहीं आया था या फिर यह पत्र 17 दिसंबर की तारीख में वायरल किया गया। अब इस पर भी भाजपा संगठन चुनाव को लेकर घिर रहा है। साथ ही भाजपा में कर चर्चा है कि प्रदेश भाजपा के सोशल आईडी में भी उक्त पत्र जारी नहीं किया गया है। 17 दिसंबर का पत्र केवल जिला निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किए जाने को लेकर भाजपा में ही घमासान मच हुआ है।

तीन मण्डलो का निर्वाचन चुनाव निरस्त

भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के निर्वाचन अधिकारी ने मंडल सरई के रामधनी यादव, जियावन अंबेश द्विवेदी एवं नौढ़िया अर्जुन यादव के मंडल अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को निरस्त कर स्थगित कर दिया है। तीन मंडलों का एक साथ निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित किए जाने के बाद भाजपा में ही तरह-तरह की चर्चाएं की जाने लगी है । अब अगला अध्यक्ष उक्त तीनों मंडलों का कौन होगा। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में संशय की स्थिति निर्मित हो गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button