रीवासिटी न्यूज

Rewa news:किशोरी को शादी का झांसा चार साल तक किया दुष्कर्म!

Rewa news:किशोरी को शादी का झांसा चार साल तक किया दुष्कर्म!

 

 

 

 

 

रीवा . किशोरी को शादी का झांसा देकर युवती ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरहटा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ ध्यान सिंह पटेल पिता मान सिंह ने बलात्कार किया है। आरोपी ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और उसको शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। जब आरोपी नहीं माना तो पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से उसको जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button