रीवा

Mauganj news:भाजपा ने वोट के लिए बनाया मऊगंज को जिला: डॉ विनोद शुक्ला

Mauganj news:भाजपा ने वोट के लिए बनाया मऊगंज को जिला: डॉ विनोद शुक्ला

 

 

 

मऊगंज . मऊगंज के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. विनोद शुक्ला ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने वोट के लिए मऊगंज को जिला बनाया है। यहां जिला बनाकर दो प्रशासनिक अधिकारियों को पदस्थ कर दिया गया। किंतु जनता की समस्याओं के हिसाब से मऊगंज की स्थिति आज भी वही है जैसी जिला बनने के पहले थी। हालत यह है कि कई कार्यालय रीवा से संचालित हो रहे हैं और लोगों को रीवा जाना पड़ता है। कांग्रेस नेता शुक्ल का आरोप है कि जिस समय मऊगंज को जिला घोषित किया गया तो सरकार की तरफ से व्यापक प्रचार किया गया। लेकिन जब जिले के विकास की बात आई तो सरकार पीछे हटती चली गई। लिहाजा आज भी मऊगंज की स्थिति पिछड़े क्षेत्र की ही बनी हुई है। वहीं देखा जा रहा है कि यहां भ्रष्टाचार और कुशासन जनता पर भारी पड़ रहा है। भूलभूत सुविधाओं के लिए लोग भटक रहे हैं। इसलिए एक बार पुन: क्षेत्र के लोगों को आंदोलन करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button