रीवा

Rewa news:कुंभ में फिर बढ़ी भीड़, रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज!

Rewa news:कुंभ में फिर बढ़ी भीड़, रीवा के रास्ते 11 हजार वाहन गए प्रयागराज!

 

 

 

 

 

रीवा. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर बढऩे से बार्डर में पुलिस अलर्ट हो गई। तीन दिनों के बाद शुक्रवार को भीड़ में अचानक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी तक वाहनों को रोकने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन यदि इसी हिसाब से वाहन प्रयागराज जाएंगे तो जल्द स्थिति गंभीर हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से 9 और 10 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 30 में भीषण जाम लगा हुआ था। इससे पूरे हाइवे पर वाहनों के पहिये जाम हो गए। उसके बाद हाइवे पर भीड़ सामान्य रही और पिछले तीन दिनों में वाहनों की संख्या में अच्छी खासी कमी आई थी। शुक्रवार को अचानक भीड़ बढ़ गई। 24 घंटे में सोहागी टोला प्लाजा से 11 हजार वाहन गुजरे हैं, जो प्रयागराज गए। इसके अतिरिक्त सात हजार वाहन वापस लौटकर आए हैं। एक दिन पहले टोल प्लाजा से आना और जाना मिलाकर 11 हजार वाहन गुजरे थे। पिछले तीन दिनों में टोल प्लाजा से प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या 5 से 7 हजार के बीच थी। शुक्रवार को भीड़ ज्यादा होने पर बार्डर पर पुलिस अलर्ट हो गई। हालांकि अभी ट्रैफिक बिना किसी रोक टोक के चल रहा है, लेकिन यदि रात में भी इसी तरह भीड़ गई तो प्रयागराज में स्थिति बिगड़ सकती है और शनिवार को वाहनों को रोकने की स्थिति बन सकती है।

 

 

 

 

 

कुंभ का ट्रांसपोर्ट पर पड़ रहा असर, सामानों के दाम बढ़े कुंभ के चलते हैवी वाहनों को रोक दिए जाने का असर सामान की सप्लाई पर पड़ रहा है। सप्लाई नहीं होने से सामानों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। शक्कर के दाम में पांच रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। मखाना सहित अन्य खाद्य सामग्रियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

खराब हो गई गाड़ी, करवाई मरमत

तेलंगाना से गंगा स्नान करने आए कुंभ यात्री की गाड़ी आधी रात में अचानक खराब हो गई। गाड़ी से धुआं निकलने लगा, जिससे वे दहशत में आ गए। उसी दौरान उपनिरीक्षक संजीव शर्मा पेट्रोलिंग पर निकले जिन्होंने कुंभ यात्रियों को मुश्किल में देखकर उनकी समस्या पूछी। गाड़ी खराब होने की जानकारी मिलने पर तत्काल उन्होंने मैकेनिक को बुलवाकर गाड़ी की मरमत करवाई। कुंभ यात्री ने एमपी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button