मध्य प्रदेशसिंगरौली

Singrauli Bjp News: ‘झूठ और नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’

‘झूठ और नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’

Singrauli Bjp News: जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर और ग्रामीण की लिए संगठनात्मक बैठक सर्किट हाउस माजन मोड़(Majan Mod) में हुई। इसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी रणविजय सिंह मुय अतिथि रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि द्वय के तौर पर जिला प्रभारी कविता पाण्डेय और जिला सह प्रभारी प्रदीप सिंह बघेल की मौजूदगी रही। इसके साथ ही जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अरविन्द सिंह चंदेल और ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने संयुक्त अध्यक्षता की। जिला कांग्रेस समन्वय समिति की संगठनात्मक बैठक हुई। इसके बाद सभी ब्लॉक कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकें ली गईं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(Indian Congress Committee) के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। संगठनात्मक पहलुओं की जानकारी लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर पोलिंग स्तर से जनता के बीच काम करने के लिए प्रेरित किए, ताकि संगठन पोलिंग स्तर से मजबूत हो सके। कहा कि हम सभी कांग्रेस के साथी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर जागरूक करते हुए जनता के हितों के लिए जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा को पोलिंग स्तर तक ले जाने का कार्य करेंगे। अपने पोलिंगो को मजबूत कर आने वाले समय में झूठ और नफरत फैलाने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

समन्वय(Coordination) समिति एवं ब्लाक कांग्रेस की बैठकों में मुय रूप से सुखेन्द्र सिंह बन्ना पूर्व विधायक मऊगंज, वंशमणि प्रसाद वर्मा पूर्व मंत्री, मानिक सिंह पूर्व सांसद, सरस्वती सिंह पूर्व विधायक, राम अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष, रेनू शाह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, कृष्णा सिंह परिहार जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, विद्यासागर वैश्य मुय संगठक सेवादल शहर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वन टू वन मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button