Rewa news:निगम आयुक्त ने दो श्रमिकों को किया सेवा से पृथक!

Rewa news:निगम आयुक्त ने दो श्रमिकों को किया सेवा से पृथक!
रीवा . नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने हाथ से मैला ढोने की प्रथा पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर दो श्रमिकों को सेवा से हटा दिया है। यह कार्रवाई वार्ड 17 स्थित समदडिय़ा गोल्ड में सेप्टिक टैंक की मैन्युअल सफाई किए जाने के मामले में की गई है। नगर निगम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शासन के 2013 के नियमों के तहत हाथ से मैला ढोने की प्रथा को अपराध माना गया है और पूर्णत: प्रतिबंधित है। बावजूद इसके जगदीश मस्टर श्रमिक एवं सुनील साप्ताहिक मस्टर श्रमिक द्वारा नियमों का उल्लंघन कर कार्य किया गया, जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हुई। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए दोनों को सेवा से पृथक कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त सौरभ सोनवणे ने बताया कि सेप्टिक टैंक की सफाई हर तीन साल के नियमित अंतराल में अवश्य कराना चाहिए और केवल लाइसेंस प्राप्त ऑपरेटर से ही सफाई करवाई जानी चाहिए। सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई से संबंधित किसी भी सहायता के लिए नगर निगम हेल्पलाइन नंबर 18008899711 पर संपर्क कर सकते हैं।