भोपालमध्य प्रदेश

MP news:फाइलें देखी, वापस लिया लड़का, अस्पताल से आया हैरान करने वाला मामला!

MP news:फाइलें देखी, वापस लिया लड़का, अस्पताल से आया हैरान करने वाला मामला!

 

 

 

 

 

 

 

बुरहानपुर. जिला अस्पताल में जन्म के बाद स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में दो नवजात बच्चे बदल गए। स्टाफ नर्स ने लड़के के परिजनों को लड़की थमा दी। परिजन ने हंगामा किया तो बच्चे बदले। अस्पताल प्रबंधन ने गलती मान नर्स को नोटिस दिया है। मैथाखारी की रश्मि सिंह ने रात 3 बजे लड़के को जन्म दिया। एक घंटे बाद आजाद नगर की मुबस्सिरा ने बेटी को जन्म दिया। हालत गंभीर होने से दोनों को एसएनसीयू में रखा। सुबह लड़के की स्थिति सामान्य होने पर स्टाफ नर्स ने बिना फाइल देखे रश्मि का लड़का मुबस्सिरा को दे दिया। रश्मि बेटा देखने यूनिट गई तो वहां बेटी मिली, जिसे देख वह हैरत में पड़ गई।

 

 

 

 

 

 

 

रश्मि के परिवार के विरोध पर प्रबंधन ने फाइल खंगाली तो गलती सामने आई। उन्होंने मुबस्सिरा के परिवार को लड़का वापस करने की बात कही, पर दूसरा परिवार भी अड़ा रहा। उन्हें समझाया कि डिलीवरी वैक्यूम पंप से हुई, लड़की के सिर पर पंप का निशान है, तब जाकर परिवार ने लड़का लौटाया। परिवार डीएनए जांच की मांग कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्टाफ नर्स की गलती से बच्चे बदल गए। फाइलें दिखाने पर दोनों परिवार मान गए हैं। स्टाफ नर्स को नोटिस जारी किया है।

डॉ.भूपेंद्र गौर, आरएमओ, जिला अस्पताल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button