देश

केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़

केंद्रीय मंत्री खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़

 

 

 

 

 

मुंबई . केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने अपनी बेटी और उसके दोस्तों के साथ छेड़छाड़ -बदसलूकी को लेकर रविवार को जलगांव के मुक्ताईनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया, बेटी और उसकी सहेलियों का कुछ लड़कों ने पीछा किया, उन्हें धक्का दिया और वीडियो भी बनाए। आपत्ति जताने पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की गई। उन्होंने कहा, अगर केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होता होगा? इस घटना को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button