रीवासिटी न्यूज

Rewa news:धूम्रपान से हार्ट अटैक का खतरा: डॉ एस के त्रिपाठी 

Rewa news:धूम्रपान से हार्ट अटैक का खतरा: डॉ एस के त्रिपाठी

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. धूम्रपान से हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अस्पताल में हर महीने बड़ी संया में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें धूम्रपान की वजह से हार्ट की समस्या उत्पन्न हुई है। जो मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, उनकी जान खतरे में पड़ जाती है।

 

 

 

 

 

 

 

धूम्रपान करने से सिगरेट का धुआं नसों को ब्लॉक कर देता है। इससे हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता। इस वजह से हार्ट में ब्लॉकेज होने की समस्या भी बढ़ रही है। हाल के आंकड़ों के अनुसार, धूम्रपान के कारण हर महीने अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संया 40 से 50 के बीच रहती है। इनमें से अधिकांश मरीजों के हार्ट में ब्लॉकेज हो चुका होता है। हार्ट की समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है। लगातार धूम्रपान करने से यह गंभीर रूप ले लेती है।

 

 

 

 

 

 

 

देरी से जानलेवा बन जाती है समस्या

हार्ट अटैक की समस्या देरी की वजह से जानलेवा बन जाती है। कई बार सीने में दर्द को लोग गैस की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन वह हार्ट अटैक हो सकता है। ऐसे में वे समय पर इलाज करवाने अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। उनकी जान तक चली जाती है। हर माह हार्ट अटैक से पांच से छह के लगभग मरीजों की मौत होती है, जो समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते है।

 

 

 

 

 

 

 

धूम्रपान की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सिगरेट का धुआं अंदर जाकर नसों को ब्लाक करता है। इससे ब्लड का सर्कुलेशन सही ढंग से नहीं हो पाता है। आगे चलकर यह हार्ट में ब्लाकेज की समस्या भी उत्पन्न करता है। सिगरेट का अत्यधिक सेवन करने वाले लोगों में हार्ट का सबसे अधिक खतरा रहता है। ऐसे में धम्रपान करने से लोग बचें और अपने हार्ट की समय-समय पर जांच करवाएं ताकि कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसको समय रहते दूर किया जा सके।

डॉ. एसके त्रिपाठी, कार्डियोलाजिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button