रीवासिटी न्यूज

Rewa news:संजय गांधी एक्स-रे रूम के 4 कर्मचारी निलंबित, 24 घंटे के बाद भी नहीं तय हो पाई जिम्मेदारी!

Rewa news:संजय गांधी एक्स-रे रूम के 4 कर्मचारी निलंबित, 24 घंटे के बाद भी नहीं तय हो पाई जिम्मेदारी!

 

 

 

 

 

 

रीवा. एक्स-रे रूम में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में अस्पताल प्रबंधन बचाव के मूड़ में आ गया है। जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बचने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के दूसरे दिन चार कर्मचारियों को निलंबित कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इसके लिए जांच कमेटी भी बनाइ गई है। यह बात और है कि 24 घंटे बाद भी कमेटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

 

 

 

 

 

 

संजय गांधी अस्पताल के एक्स-रे रूम में मां का इलाज करवाने आए देवेंद्र शुक्ला निवासी बघवार जिला सीधी को कर्मचारियों ने कमरे में बंधक बनाकर पीटा था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन अब कर्मचारियों के बचाव में उतर आया है। विभागाध्यक्ष सिर्फ धक्का देकर युवक को बाहर निकालने की बात बोल रहे थे। हालांकि पूरे मामले को लेकर बवाल मचने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जो घटना के समय ड्यूटी में थे।

 

 

 

 

 

 

क्यों उत्पन्न हुई स्थिति
युवक जब अपनी मां का इलाज करवाने के लिए एक्स-रे रूम में आया तो उसे कर्मचारी अलग-अलग कमरे में भटका रहे थे। काफी देर भटकने के बाद किसी तरह का मां का एक्स-रे हुआ तो रिपोर्ट लेने के लिए वह काफी देर तक इंतजार करता रहा। रिपोर्ट मिलने में लेटलतीफी हो रही थी, जिस पर युवक का कर्मचारियों से विवाद हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

अस्पताल के एक्स-रे रूम में अटेंडर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। इसे संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित की गई है। प्रथम दृष्ट्या जो दोषी मिले उनको निलंबित कर दिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. यत्नेश त्रिपाठी, सीएमओ एसजीएमएच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button