रीवा

Mauganj news:पत्रकार बिरादरी का बदनुमा दाग रफीक खान!

Mauganj news:पत्रकार बिरादरी का बदनुमा दाग रफीक खान!

 

 

 

 

 

 

 

 

मऊगंज। पहाड़ी गांव का रहने वाला पत्रकार मो. रफीक घटना के पूर्व वहां मौजूद था। वह इस बात की जानकारी दे रहा था कि आज पुलिस की होली है अच्छा मौका है। घर में बंधक बने युवक को कुछ लोग मार रहे थे और वह लाइव वीडियो बना रहा था। बंधक युवक बोल रहा था कि वह छूट कर जाएगा तो तुमको बताएगा। तभी आरोपियों ने बोला कि जब यहां से छूट कर जाओगे तब न बताओगे। आरोपी पहले से ही उसकी हत्या की साजिश रच चुके थे। इतना ही नहीं, हमले के लिए उकसाने में सरपंच और पूर्व सरपंच भी शामिल रहे, जो उस वीडियो में कैद हुए हैं। पुलिस ने पत्रकार सहित सरपंच और पूर्व सरपंच को भी हिरासत में लिया है। उसके मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने जानबूझ कर ऐसा दिन चुना था, जिस दिन त्योहार था और अधिकांश पुलिसकर्मी होली खेलने में व्यस्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button