मध्य प्रदेश

MP news:पर्यटन नगरी मांडू में महिला से गैंगरेप, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे और साथी पर केस दर्ज!

MP news:पर्यटन नगरी मांडू में महिला से गैंगरेप, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष के बेटे और साथी पर केस दर्ज!

 

 

 

 

धार . पर्यटन नगरी मांडू में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक बुजुर्ग महिला से मारपीट के साथ गैंगरेप की घटना हुई। महिला के साथ गैंगरेप के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश ठाकुर का बेटा मोनू और उसका दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। केस में पुलिस ने आरंभ में संवेदनशीलता नहीं दिखाई। जिसके चलते आरोपी पक्ष खुद को बचाने में जुटे रहे। मामला गर्माया तो मांडू से टीआइ सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

 

 

 

 

 

 

मांडू टीआइ रामसिंह राठौड़ का कहना है कि पीड़िता के बार-बार बयान बदलने से कई असमंजस थे। 30 मार्च को लिए गए बयान में महिला ने खिरनी के पेड़ से गिरकर चोटिल होने की बात कही थी। जिस कारण प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को ज्यादती की जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी मोनू पिता महेश ठाकुर और राधेश्याम पिता मूलचंद भील के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला के साथ ज्यादती की घटना 25 मार्च को होना बताई जा रही है। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है।महिला एक होटल में काम करती है, काम पर जाते समय महिला के साथ वारदात हुई।

 

 

 

 

 

 

परिजनों के अनुसार, 25 मार्च को वह होटल पर मजदूरी के लिए जा रही थीं। तभी मांडू के रहने वाले दो युवक रास्ते में मिले। वह उसे शराब पिलाने के बहाने इको पाइंट के पास एक खंडहर में लेकर गए और ज्यादती की। देर तक जब महिला अपने घर नहीं लौटी तो उसकी बेटी ढूंढते हुई पहुंची। जहां घटनास्थल पर पीड़िता निवस्त्र बेसुध पड़ी थीं। पांच से छह दिन चले घटना₹म में पुलिस ने सोमवार शाम को केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button