Rewa news:आईजी का चला डंडा,15 दिन में 3201 लापरवाह चालकों पर कार्रवाई, 14.66 लाख का जुर्माना!

Rewa news:आईजी का चला डंडा,15 दिन में 3201 लापरवाह चालकों पर कार्रवाई, 14.66 लाख का जुर्माना!
रीवा . यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ रीवा पुलिस ने सती दिखाई है। पुलिस मुयालय भोपाल के निर्देश पर 1 से 15 अप्रेल तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक वाहन जांच की गई।
अभियान के दौरान 3201 वाहन चालकों पर नियम उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट के सामने आए। कुल मिलाकर 14 लाख 66 हजार 990 रुपए का जुर्माना वसूला गया। सबसे ज्यादा कार्रवाई यातायात थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सत हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगली बार नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई का हाल
चालान जुर्माना
बिना बीमा वाहन 35 66000
फिटनेस 07 16000
15 वर्ष से पुराने वाहन 03 8000
नियम विरुद्ध ईरिक्शा 22 11000
बिना एचएसआरपी 614 307000
बिना हेलमेट 2428 728400
ड्रिंक एण्ड ड्राइव 33 271500
पीयूसी सर्टीफिकेट 23 23000
पीएचक्यू से वाहन चेकिंग का अभियान चलाने के निर्देश जारी हुए थे। इसमें रीवा जिले में 3201 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन वाहन चालकों से 14.66 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। जो लोग नशे की हालत में वाहन चलाते मिले हैं, उनका लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी आरटीओ विभाग को पत्र लिखा जायेगा।
विवेक सिंह, एसपी रीवा