Rewa MP: जनपद सदस्यों की विवेकानंद पार्क में हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय।

जनपद सदस्यों की विवेकानंद पार्क में हुई बैठक लिए गए कई निर्णय।
रीवा जिले के सभी जनपद सदस्य मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का करेंगे सम्मान।
विराट वसुंधरा
रीवा । जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद पार्क में आज जनपद सदस्यों की बैठक संपन्न हुई बैठक में जनपद सदस्य संघ की रीवा जिला अध्यक्ष श्रीमती सारथी सिंह बघेल, मध्यप्रदेश जनपद एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी जनपद पंचायत गंगेव के सभापति प्रभाकर सिंह पटेल तथा सिरमौर रायपुर कर्चुलियान सहित अन्य जनपद पंचायत के जनपद सदस्य उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत गंगेव के वरिष्ठ सदस्य एवं जनपद एकता संघ मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जनपद सदस्यों की विभिन्न मांगे हैं सभी जनपद सदस्य जनता से चुनकर आते हैं और जनता की उनसे विभिन्न प्रकार की उम्मीदें होती हैं विकास कार्य को लेकर कई तरह की जिम्मेदारियां भी जनपद सदस्यों को होती हैं इन्हीं सब मुद्दों पर हम सभी जनपद सदस्यों की बैठक हुई है और कई तरह के निर्णय लिए गए हैं आगामी समय में जिले भर के सभी जनपद सदस्य उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सम्मान करेंगे इसके साथ ही सांसद जनार्दन मिश्रा और क्षेत्रीय विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर उप मुख्यमंत्री सांसद और विधायकों से विचार विमर्श करेंगे।
जनपद सदस्यों ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं और भाजपा हमारी मां है हम भाजपा में रहकर उपेक्षा का शिकार नहीं हो सकते बल्कि अपने प्रभाव और सरकार के विकासोन्मुखी विचारधारा के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं सभी निर्वाचित जनपद सदस्य अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं और आगे भी करना चाहते हैं कुछ जगह अधिकारियों की मनमानी और अपेक्षा का शिकार भी होना पड़ता है ऐसी स्थिति से निपटने के लिए बैठक में चर्चा हुई है।
जनपद सदस्यों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का सम्मान किया जाएगा और उनके समक्ष जनपद सदस्यों की बातें रखी जाएगी यह काम रीवा जिले से होता हुआ पूरे विंध्य क्षेत्र के सभी जिलों और फिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय जनपद सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉक्टर मोहन यादव का सम्मान किया जाएगा।
