Rewa MP: वीर सैनिकों के सम्मान में सेमरिया क्षेत्र बना जनजागरण की मिसाल बीड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

वीर सैनिकों के सम्मान में सेमरिया क्षेत्र बना जनजागरण की मिसाल बीड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
विराट वसुंधरा
रीवा । जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा चलाए गए जवाबी सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को समर्पित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बीड़ा (शाहपुर मंडल) में सोमवार को ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारत की सैन्य शक्ति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनता की एकजुटता का जीवंत उदाहरण बन गई।
यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रीवा संगठन प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत ने किया, जबकि कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में पूर्व विधायक सेमरिया श्री के.पी. त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति ने जनसामान्य को प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान की।
इस आयोजन की विशिष्टता रही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी। देशभक्ति के नारों, तिरंगा ध्वज की छांव और अनुशासित वातावरण में निकाली गई यह यात्रा, उन शहीदों के सम्मान की प्रतिध्वनि बन गई जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया।
यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी, विधानसभा संयोजक दयानंद तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, रीवा जनपद अध्यक्ष राजेश यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र विश्वकर्मा, सेमरिया मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी, बनकुइंयां मंडल अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, शाहपुर मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, महामंत्री सेमरिया देवेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह गुड्डा, नंदू अग्निहोत्री, मुनेंद्र पयासी, शैलेश शुक्ला, अनंत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस गरिमामयी यात्रा में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे जयघोषों से ग्राम बीड़ा गूंज उठा। जनसामान्य की उपस्थिति और सहभागिता ने इसे केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। यह आयोजन बता गया कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए सेमरिया की जनता हर मोर्चे पर एकजुट है।
यह यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है।