भोपालमध्य प्रदेशरीवासिटी न्यूज

Rewa MP:सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारी अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन!

Rewa MP:सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारी अत्याचार के खिलाफ किया प्रदर्शन!

 

 

 

रीवा. महिला कांग्रेस ने महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। इस बीच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

यह प्रदर्शन शहर के कालेज चौराहे के पास विवेकानंद पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सिंह और शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव कविता पांडेय ने कहा कि रीवा सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है। पूर्व विधायक डॉ. शीला त्यागी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बेटियों के साथ दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन पूरी तरह असंवेदनशील है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह परिहार, प्रदेश सचिव ममता तिवारी, प्रभा सोहोगौरा, लक्ष्मी सिंह परिहार, आशा पांडेय, देवती वर्मा, शमीम बानो, नीलम पांडेय, किरण सिंह, रीता पांडेय सहित महिला कार्यकर्ताएं शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button