Singrauli News: पुलिस मुख्यालय भोपाल (Police Headquarters Bhopal) द्वारा सहायक उप निरीक्षक पद से उप निरीक्षक पद पर पुलिस अधिकारियो को पदोन्नति आदेश जारी किया गया। इसी क्रम में जिले में पदस्थ 07 सहायक उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिव कुमार वर्मा, जिला सिंगरौली द्वारा सहायक उप निरीक्षको के कंधो पर एक स्टार के साथ एक और स्टार लगाकर कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु बधाईयां एवं शुभकामनाए दी।
पदोन्नद हुये कार्यवाहक उप निरीक्षको के नाम साहबलाल सिंह, अशोक कुमार दिवेदी, राजकुमार त्रिपाठी, श्री विनोद कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान।
Singrauli News: प्रज्ञा बैटरी के तीन प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, खंगाले जा रहे कागजात