रीवासिटी न्यूज

REWA NEWS;निर्दलीय पार्षद ने उपमुख्यमंत्री से उठाई मांग,निकायों के जन प्रतिनिधियों को इलाज की सुविधा

REWA NEWS. नगरीय निकायों के पार्षदों के साथ ही ग्रामीण निकायों के प्रतिनिधियों को मानदेय कम मिलने के साथ ही उपचार की भी बेहतर व्यवस्था नहीं होती है। इस पर शहर के वार्ड 13 की निर्दलीय पार्षद नम्रता संजय सिंह ने उप मुयमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मांग उठाई है कि नगर निगम के पार्षदों के साथ ही अन्य निकायों के जन प्रतिनिधियों के उपचार में कोई सहायता शासन की ओर से नहीं दी जा रही है।

 

उन्होंने रीवा नगर निगम के दो पार्षदों का उल्लेख किया है जिसमें एक पार्षद भाजपा के हैं और एक कांग्रेस की महिला पार्षद हैं। इन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। इसमें बड़ा खर्च लग रहा है। इसी तरह कई अन्य पार्षद भी गंभीर बीमारियों का सही इलाज नहीं मिल पाने की वजह से मौत के शिकार हो चुके हैं।

मांग उठाई है कि 15 लाख रुपए तक का गंभीर बीमारी में इलाज कराए जाने का प्रावधान शासन के स्तर पर कराया जाए। अशोक पटेल, राजकुमार जायसवाल, मनीष नामदेव, नीरज पटेल, विनोद शर्मा, सतीश सिंह, धनेन्द्र सिंह बघेल आदि जनप्रतिनिधियों ने मांग का समर्थन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button