रीवासिटी न्यूज

Rewa news:20 से ज्यादा महिलाओं से 75 लाख की ठगी!

Rewa news:20 से ज्यादा महिलाओं से 75 लाख की ठगी!

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. शहर के बांसघाट मोहल्ले में समूह संचालित करने वाली महिला ने 20 से अधिक महिलाओं के नाम पर लोन लेकर 75 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि बांसघाट की समूह संचालक मंजू सिंह ने पहले अपने समूह से जोड़ा और फिर मदद कर विश्वास में लेने के बाद लोन स्वीकृत करवाए। एक बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उनके नाम से दूसरे बैंकों से लोन भी स्वीकृत करवा लिए जिसकी राशि अपने पास रख ली। बकायदे वह महिलाओं के लोन में गारंटर भी बनी। इस तरह उसने बीस महिलाओं के नाम पर करीब 75 लाख रुपए लोन स्वीकृत करवाए। आरोप है कि कुछ महिलाओं से नकद रुपए भी उसने लिए थे लेकिन वापस नहीं किए। परेशान होकर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

 

भागने की फिराक में महिला: पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उक्त महिला लोगों के रुपए समेटकर भागने की फिराक में है। उसके दो घर हैं जिसमें एक घर बिक चुका है और दूसरे घर की रजिस्ट्री भी होने वाली है जिसके बाद रीवा से महिला चली जाएगी पुलिस कार्रवाई में टालमटोल कर रही है।

 

 

 

 

 

 

इन महिलाओं ने लिया है लोन

अभी तक महिला द्वारा 75 लाख रुपए का फ्रॉड सामने आया है। महिलाओं ने बताया कि सविता दाहिया के नाम पर 3 लाख, शांति रजक 3 लाख, हेमा लोनिया 7 लाख, प्रतिभा सिंह 5 लाख, पूर्णिमा सिंह 5 लाख, कुसुम दाहिया 2 लाख, सपना दाहिया 12 लाख, पूनम सिंह 12 लाख, आशा यादव 2 लाख, ललिता नामदेव 1 लाख, अदा श्रीवास्तव 3 लाख, रानी चौरसिया 5 लाख, सुधा साकेत के नाम 1 लाख रुपए लोन लेकर रख लिए हैं।

 

 

 

 

 

 

ठगी की शिकायत महिलाओं ने कार्यालय में दिया है जिसको जांच के लिए सिविल लाइन थाने भिजवाया गया है।

अनिल सोनकर, एएसपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button