Rewa news:आईजी ने देर रात गरीबों को किया कंबल का वितरण!

Rewa news:आईजी ने देर रात गरीबों को किया कंबल का वितरण!

 

 

 

 

 

 

 

 

खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को कंबल का सहारा

रीवा. इस सर्दी के मौसम में जब ठंड से लोग घरों के अंदर भी कांप रहे हैं, वहीं कुछ बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। ऐसे में आइजी एमएस सिकरवार ने एक मानवीय पहल की। रात के अंधेरे में उन्होंने अपनी पत्नी मंजू सिंह के साथ शहर के प्रमुख स्थानों जैसे सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा और बस स्टैंड पर जाकर खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों को कंबल वितरित किए।

 

 

 

 

 

 

 

आइजी सिकरवार ने करीब 60 कंबल वितरित किए, ताकि इन लोगों को सर्दी से बचाया जा सके। जब ये लोग सो रहे थे, तब आइजी एक-एक कर उनके तन को कंबल से ढकते गए। सुबह जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि उनका शरीर कंबल से ढका हुआ है। आइजी ने इस कार्य को पीड़ित मानवता की सेवा बताते हुए कहा कि यह हमारा धर्म है कि जब कोई तकलीफ में हो, तो उसकी मदद करें। ऐसे कार्यों के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

Exit mobile version