Rewa news:साढ़े आठ घंटे देरी से रीवा पहुंची मुंबई से चली ट्रेन, यात्री परेशान!

Rewa news:साढ़े आठ घंटे देरी से रीवा पहुंची मुंबई से चली ट्रेन, यात्री परेशान!

 

 

 

 

 

 

 

 

छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल से सांयकाल हुई थी रवाना

रीवा . मुंबई के छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल से रीवा के निकली ट्रेन शनिवार को साढ़े आठ घंटे देरी से रीवा पहुंची।

 

 

 

 

 

 

इससे यात्रियों की जमकर फजीहत हुई। पूरा दिन लोगों को ट्रेन में गुजारना पड़ा। शाम को ट्रेन रीवा पहुंच पाई, जिसके बाद लोगों का सफर किसी तरह पूरा हुआ। रीवा से मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन लेटलतीफी का शिकार बनी हुई है। मुम्बई से यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे के स्थान पर शाम को रवाना हुई थी। उसके बाद ट्रेन सारे स्टेशनों पर लेट हुई। ट्रेन को सुबह 8:55 पर रीवा पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे पहुंची। पूरे साढ़े आठ घंटे लोगों को भूखे-प्यासे यात्रा करनी पड़ी।

Exit mobile version