Rewa news:एसडीएम ने किया निरीक्षण, मौके पर हुआ राजस्व प्रकरणों का निराकरण!

Rewa news:एसडीएम ने किया निरीक्षण, मौके पर हुआ राजस्व प्रकरणों का निराकरण!

 

 

 

 

 

 

रीवा . जिले की सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इनमें आमजनता से सीमांकन, अविवादित नामांतरण व अन्य राजस्व कार्यों के प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। राजस्व महाभियान में बी.1 के वाचन के बाद प्राप्त फौती नामांतरण के प्रकरण भी शिविरों में दर्ज किए जा रहे हैं।एसडीएम सिरमौर राजेश सिन्हा ने बीड़ा में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। जहां मौके पर राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराया गया। इसी क्रम में नगर परिषद डभौरा, ग्राम खड्डा, ग्राम कोष्टा, ग्राम परसिया, ग्राम देवरा फरेदा, ग्राम बड़ागांव, ग्राम अजगरहा, ग्राम कोटा में राजस्व शिविर आयोजित किये गये।

 

 

 

 

 

जिनमें राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में किसान समान निधि के प्रकरणों में आधार सीडिंग तथा ई केवाईसी में कमी को इन शिविरों में पूरा कराया गया। फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित प्रक्रियाएं भी शिविर में पूरी की जा रही हैं।

Exit mobile version