रीवासिटी न्यूज

Rewa news:युवा हताश न हों, दृढ़ता के साथ लक्ष्य के लिए आगे बढ़ें: मेघा परमार 

Rewa news:युवा हताश न हों, दृढ़ता के साथ लक्ष्य के लिए आगे बढ़ें: मेघा परमार

 

 

 

 

रीवा . विवेकानंद पार्क में शांति और सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली और समुद्र की गहराई में स्कूबा डाइविंग का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली साहसी बिटिया मेघा परमार ने किया।

 

 

 

 

इस मौके पर मेघा परमार ने युवाओं को हताशा की बजाय दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने शांति और सद्भावना को हर परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कौशलेंद्र त्रिपाठी द्वारा सूर्य उपासना, वेद मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से हुई। इसके बाद शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और तिरंगे झंडे के रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश येंगल ने सद्भावना महोत्सव के 38 वर्षों के सफर की जानकारी दी। नगर निगम की स्वच्छता टीम के सदस्य और सामाजिक कार्यों से जुड़ीं वरिष्ठ महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। दौड़ में सरदार प्रहलाद सिंहए, माया सिंह, प्रो. महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. अतुल पाण्डेय, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, डॉ. बीएल मिश्र, प्रतिभा पाण्डेय, विभा श्रीवास्तव, ममता नरेंद्र सिंह, कुसुम सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button