Rewa news:एमपीपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन!

Rewa news:एमपीपीएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन!

 

 

 

 

 

रीवा . एनएसयूआई ने एमपीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। साथ ही स्थानीय कॉलेज चौराहे पर मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की।

 

 

 

 

 

एनएसयूआई कार्यकर्ता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष को जेल भेजे जाने से नाराज हैं। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि इंदौर में जब प्रदर्शन हो रहा था तो मुख्यमंत्री ने छात्रों को आश्वस्त किया था कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा भर्ती निकली जाएगी। छात्रों को 500 से 700 पदों पर भर्ती की बात कही गई थी लेकिन सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए 158 पदों की अधिसूचना जारी की है। ऊपर से आंदोलन कर रहे एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष किशन राजवंशी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उनको तीन दिन के लिए जेल भेजा गया जो कि उचित नहीं है। एनएसयूआई छात्र संगठन सरकार से यह मांग करता है की 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाए। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, जिला संगठन मंत्री शिवम मिश्रा, शशिमोल तिवारी, संस्कार त्रिपाठी, रॉबिंसन सिंह साकेत, अमन द्विवेदी, मोहित शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अजय सिंह, निष्कर्ष मिश्रा, अंशु मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version