रीवासिटी न्यूज

Rewa news:शासकीय शिक्षक संगठन ने उप मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन 392 शिक्षकों को प्रदान किए क्रमोन्नति आदेश!

Rewa news:शासकीय शिक्षक संगठन ने उप मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन 392 शिक्षकों को प्रदान किए क्रमोन्नति आदेश!

 

 

 

 

 

रीवा. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य समस्त विकास का अंतिम लक्ष्य है। शिक्षा की गुणवत्ता व स्वास्थ्य की सुविधाएं जब रीवा में उत्कृष्ट होंगी तब ही रीवा का विकास पूर्ण होगा। उन्होंने शिक्षक समुदाय से अपेक्षा की कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ला का शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने सम्मान किया। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ने 392 शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किए। उप मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों का शासन स्तर से समाधान किए जाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर डीइओ सुदामालाल गुप्ता सहित शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर समान किया। यशपाल शर्मा ने मांग पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, संगठन के जिलाध्यक्ष चन्द्रोदय मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक तथा स्थानीय शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button