रीवासिटी न्यूज

Rewa news:शरीर पर पेट्रोल डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई महिला, आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप!

Rewa news:शरीर पर पेट्रोल डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई महिला, आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप!

 

 

 

 

रीवा . शरीर पर पेट्रोल डालकर एक महिला कलेक्ट्रेट पहुंच गई। उसने आत्मदाह की धमकी देकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जो महिला को समझाइश देकर थाने ले आई।

 

 

 

 

 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार की दोपहर एक महिला पहुंची थी। महिला अपने साथ छेड़खानी की शिकायत लेकर आई थी। उसने अपने कपड़ों में पेट्रोल डाल लिया था और कलेक्ट्रेट पहुंचकर वह हंगामा करने लगी। महिला ने आत्मदाह करने की धमकी दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल कलेक्टर ने पीड़ित महिला को बुलाकर उसकी समस्या सुनी और उसे समझाइश देकर शांत कराया। बाद में महिला थाने को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस उक्त महिला को लेकर थाने आ गई जिसने अपने साथ छेडख़ानी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

नौकरी मांगने गई थी छेड़खानी का आरोप
बेलौहन टोला में महिला शुक्रवार की सुबह नौकरी मांगने के लिए अपने परिचित के यहां गई थी। उसका आरोप था कि घर में उसके साथ अभद्रता की गई। महिला ने पहले मोहल्ले में हंगामा किया फिर वह थाने पहुंच गई। महिला पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को भी थाने बुलवाया और दोनों पक्षों से घटना की तस्दीक करने में लगी थी। उसी दौरान महिला थाने से निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रही थी।

 

 

 

 

 

महिला आई थी। शिकायत के लिए थाने से संपर्क किया था, जहां पर कार्रवाई नहीं हुई थी। महिला थाने से पुलिस बुलवाकर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। महिला ने जिस तरह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, उसे काउंसलिंग की जरूरत है।

प्रतिभा पाल, कलेक्टर रीवा

 

 

 

 

 

महिला पेट्रोल डालकर कलेक्ट्रेट गई थी। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। महिला को थाने लाया गया, जिसकी शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

निशा मिश्रा, महिला थाना प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button