Rewa news:पिस्टल निकाल कर युवक पर हमला कर आरोपी फरार!

Rewa news:पिस्टल निकाल कर युवक पर हमला कर आरोपी फरार!
रीवा . अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने वाले आरोपी शहर में आतंक पर्याय बने हुए हैं। आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। घायल भाजपा नेता को अस्पताल लाया गया है।
घटना सिविल लाइन थाने के रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुई। सिविल लाइन थाने के ढेकहा निवासी आलोक त्रिपाठी रेलवे ओवरब्रिज के समीप गए थे जहां बाइकों में सवार होकर आए आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। इस दौरान एक आरोपी कमर में पिस्टल खोंसे था जिसने पिस्टल निकालकर उसे लोड कर फायर करने का प्रयास किया लेकिन तभी एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद धमकाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी कमर से पिस्टल निकालकर उसे लोड करते हुए नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया। आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।