रीवासिटी न्यूज

Rewa news:भाजपा ने अंबेडकर की विरासत को सहेजने का किया प्रयास :सासंद जनार्दन मिश्रा 

Rewa news:भाजपा ने अंबेडकर की विरासत को सहेजने का किया प्रयास :सासंद जनार्दन मिश्रा

 

 

 

 

 

 

रीवा . भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा है कि भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने और सहेजने का प्रयास किया है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा पूरे देश के साथ ही रीवा में 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव दिवस अभियान मना रही है। 1990 में भाजपा की सरकार ने ही बाबा साहब के को भारत रत्न दिया था। सासंद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, विधायक नरेन्द्र प्रजापति, निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा ने हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद जनार्दन मिश्रा व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button