Rewa news: भाजपा की जिला व मंडल टोली की बैठक!
रीवा .भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए पार्टी कार्यालय अटल कुंज में जिला टोली और मंडल टोली की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गुप्ता ने की। उन्होंने जानकारी दी कि 14 फरवरी से 15 मार्च तक अटल की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी और दायित्व सौंपे गए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, जिला मंत्री द्वय शरद साहू, रितेश मिश्रा,क्रान्तिवीर सिंह सहित मंडल अध्यक्ष और मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहे।