Rewa news:अपराध नियंत्रण के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है: जस्टिस संजय द्विवेदी

Rewa news:अपराध नियंत्रण के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है: जस्टिस संजय द्विवेदी

 

 

 

 

 

 

 

रीवा. स्थानीय मानस भवन में प्रांतीय कलाकार संघ रीवा द्वारा अपराध के नियंत्रण में विधिक जागरूकता की भूमिका विषय पर महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी रहे। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी से जुड़ा हुआ प्रोजेक्ट रखा गया तो वहीं प्रांतीय कलाकार संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

 

 

 

 

जस्टिस संजय द्विवेदी ने कहा, वर्तमान में बहुत सारे अपराध हैं जो समाज के लिए घातक हैं। अपराधों के नियंत्रण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है।

 

 

 

 

उन्होंने समाज को प्रेरणा देते हुए प्रत्येक व्यक्ति के स्वतंत्रता के जीवन को आदर्श बनाने की बात कही। वहीं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को कई सुझाव दिए गए। साथ ही साइबर क्राइम पर विशेष जानकारी दी। मानस मंडल के अध्यक्ष सुभाष पांडे और राज्य अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने किया।

 

 

 

 

 

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान एवं फैमिली कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश शिवकांत गोयल साथ ही पूर्व प्रधान न्यायाधीश एके सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रूप सिंह कनेल,विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार, प्रभारी आईजी पुलिस साकेत पांडे, एडिशनल एसपी अनिल सोनकर, विवेक लाल, सीएसपी रीवा शिवाली चतुर्वेदी, एड. सुरेन्द्र पाण्डेय, एड. पवन तिवारी, राजीव शुक्ल सहित पुलिस व न्यायिक अधिकारी समाजसेवियों और बुद्धजीवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Exit mobile version