Rewa news:जनसंघ के जमाने के भाजपा नेता अर्जुन सिंह चौहान का निधन, आज बदरिया घाट पर अंतिम संस्कार!

Rewa news:जनसंघ के जमाने के भाजपा नेता अर्जुन सिंह चौहान का निधन, आज बदरिया घाट पर अंतिम संस्कार!

 

 

 

 

 

रीवा . जनसंघ से लेकर भाजपा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह चौहान का निधन हो गया। चौहान भाजपा प्रदेश की पहली कार्यकारिणी के महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। रीवा सुधार न्यास बोर्ड के चेयनमैन भी रहे हैं। रीवा में दलितों को भाजपा से जोडऩे में उनका बड़ा योगदान रहा है।चौहान का स्वास्थ्य कई महीनों से खराब था। बीती रात 3 बजे उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर 3 फरवरी सोमवार को को हेडगेवार नगर स्थित आवास पर प्रात: 9 बजे तक दर्शनार्थ रखा जाएगा। गार्ड ऑफ ऑनर उपरांत पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय अटल कुंज में कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार रीवा के बदरिया घाट पर किया जाएगा। निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी,विधायक नागेन्द्र सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, नरेंद्र प्रजापति, अनिल पटेल, प्रज्ञा त्रिपाठी, राजेंद्र पांडेय, कमलेश्वर सिंह, राम सिंह, महाबली गौतम, राजेंद्र ताम्रकार सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version