रीवासिटी न्यूज

Rewa news:कर्मचारी मोर्चा कलेक्टर कार्यालय में देगा धरना,मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी!

Rewa news:कर्मचारी मोर्चा कलेक्टर कार्यालय में देगा धरना,मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी!

 

 

 

 

रीवा. मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शासन का ध्यान आकर्षण करवाने के साथ मांगों के निराकरण करने के लिए चार चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारी मोर्चा द्वारा तृतीय चरण में 7 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रदेश के सभी संवर्ग के लगभग 9 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी की जायज 51 सूत्रीय मांगों के समर्थन में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त मोर्चा के संयोजक लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को भोपाल के अबेडकर जयंती पार्क में प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाना निश्चित हुआ है। इसके पश्चात् भी यदि सरकार मोर्चा की मांगों पर विचार नहीं करती तो आने वाले समय में अनिश्चित कालीन आन्दोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान लिपिक वर्ग के नागेश पाण्डेय, लघुवेतन संघ के केसी त्रिपाठी, कार्यवाहक प्रान्ताध्यक्ष संतोष तिवारी, वाहन चालक संघ के जगदीश यादव, आउट सोर्स के विपिन पाण्डेय, धर्मपाल पटेल, मोतीलाल शर्मा आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button