Rewa news:अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना,मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौप मांगों का ज्ञापन!

Rewa news:अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना,मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौप मांगों का ज्ञापन!
रीवा. मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 51 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन के तीसरे चरण में कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मप्र शासन के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।
मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला रीवा के सचिव केसी त्रिपाठी ने धरना में उपस्थित कर्मचारियों को सबोधित करते हुए कहा कि सरकार को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अवगत कराया जा रहा है वावजूद इसके सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जिसके चलते धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धरना के माध्यम से सरकार को चेतावनी भरे लहजों में कहा गया कि कर्मचारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए सरकार पहल करे जिससे कर्मचारियों को न्याय मिल सके। 16 फरवरी को अबेडकर पार्क भोपाल में मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों से अघिकारी-कर्मचारी पहुंचेंगे। धरने में संतोष तिवारी, नागेश पाण्डेय, बृजेश सिंह, धरमपाल पटेल, शिवेन्द्र पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, त्रिवेणी शुक्ला, दर्शना वांकड़े, प्रमोद मिश्रा, राहुल चतुर्वेदी, वशिष्ट मुनि, अनुज पाण्डेय, हीरामणि तिवारी, विवेक गौतम, मनोरंजन यादव सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे