रीवासिटी न्यूज

Rewa news:किसानों की समस्याओं को लेकर जिप सदस्य का धरना आज से!

Rewa news:किसानों की समस्याओं को लेकर जिप सदस्य का धरना आज से!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . किसानों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, अनुज प्रताप सिंह, शिवनाथ पटेल, रुद्रप्रताप सिंह, चन्द्रभान सेन आदि ने धरना देने का ऐलान किया है। कहा है कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में सैकडों ट्रासफार्मर जले पड़े हैं, खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। नहरों का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। गुढ़ क्षेत्र से शिवपुरवा मऊगंज लिट एरिगेशन एवं बहुती केनाल नहर है फिर भी नदी-तालाब सूख गए हैं। बिछिया-रेडबा नदी में पानी नहीं है। इसके अलावा किसानों की अन्य समस्याएं हैं, जिनको लेकर 11 फरवरी से अनिश्चतकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है। यह धरना बड़ागांव में ग्राम पंचायत के सामने होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button