Rewa news:रतहरा में तेलंगाना से आए कुंभ यात्री से वसूली,नगर निगम लगा रहा आयुक्त की साख पर बट्टा!

Rewa news:रतहरा में तेलंगाना से आए कुंभ यात्री से वसूली,नगर निगम लगा रहा आयुक्त की साख पर बट्टा!

 

 

 

 

 

 

रीवा . नगर निगम क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली का मामला नहीं रुक रहा है। महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों से अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। बीते कई दिनों से शहर के चोरहटा और रतहरा में अवैध वसूली ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। पूर्व में नगर निगम द्वारा टैपो टैक्सी स्टैंड शुल्क वसूलने का ठेका दिया गया था। बीच में कोर्ट में मामला होने के चलते ठेकेदार मनमानी रूप से वसूली करा रहा था। नगर निगम अधिकारियों के पास तेलंगाना से प्रयागराज गए एक परिवार से वापस लौटते समय रतहरा में 100 रुपए अवैधानिक रूप से लिए जाने की शिकायत सामने आई है। कुछ दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जिस पर निगम आयुक्त ने कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। हाल ही में कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम ने ठेका भी निरस्त कर दिया है। इसके बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी चोरी छिपे अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। निगम आयुक्त ने कहा है कि यदि कोई भी अवैध वसूली करे तो तत्काल पुलिस बुलाकर शिकायत दर्ज कराएं।

Exit mobile version