Rewa news:विकास को गति देने वाला और समावेशी है बजट: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला

Rewa news:विकास को गति देने वाला और समावेशी है बजट: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला
रीवा . केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला और समावेशी है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
भाजपा कार्यालय अटलकुंज में शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आंकड़ों के साथ बताया कि बजट में युवा, अन्नदाता और नारी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के उपाय प्रस्तावित किए गए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के कार्य लगातार हो रहे हैं। नई व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख तक के करदाताओं को 80 हजार रुपए तक का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार से यह रेसियों बढ़ता जाएगा। कुल मिलाकर कृषि, गांव, गरीब, महिलाओं और युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे रोजगार के अवसर खुलेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, विवेक पाण्डेय मौजूद रहे।