Rewa news:रेस्टोरेंट में युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

Rewa news:रेस्टोरेंट में युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

 

 

 

 

 

 

रीवा. शहर में कॉलेज चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

 

 

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की युवती का सोशल साइट पर रवि गुप्ता निवासी दुआरी से परिचय हुआ था। आरोपी ने युवती को चाऊमीन खिलाने के बहाने रुतबा रेस्टोरेंट में ले गया। जहां रेस्टोरेंट के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने डरा धमकाकर युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया। उसकी हरकतों से परेशान पीड़िता ने अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

 

 

सुर्खियों में रहा है रेस्टोरेंट

इससे पूर्व भी रुतबा रेस्टोरेंट सुर्खियों में रहा। सिविल लाइन थाने में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने रेस्टोरेंट में ले जाकर दुष्कर्म करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

रेस्टोरेंट में दबिश

घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश दी वहां की व्यवस्था देखकर हैरान रह गई। रेंस्टोरेंट केबिन बने थे और केबिन में एक जोड़ा पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिला। पूछताछ में पता चला कि रेंस्टोरेंट संचालक रुपए लेकर कमरा उपलब्ध करवाया था। जोड़े की जानकारी दर्ज कर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

Exit mobile version