रीवासिटी न्यूज

Rewa news:रानीतालाब रखरखाव पर कांग्रेस नेता ने निगम को घेरा!

Rewa news:रानीतालाब रखरखाव पर कांग्रेस नेता ने निगम को घेरा!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . शहर के रानीतालाब के रखरखाव के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू ने वीडियो जारी कर नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाया है। कहा है कि रानीतालाब के रखरखाव का ठेका नगर निगम द्वारा दिया जाता है। अक्टूबर से ठेका निरस्त है लेकिन पांच महीने से नया ठेका नहीं हुआ है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि उप मुयमंत्री जो शहर की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखते हैं उनका ध्यान कैसे नहीं गया। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के महापौर का भी नाम लिया है और कहा है कि उनका भी ध्यान कैसे नहीं गया यह सब उन लोगों को स्पष्ट करना चाहिए। मंगू ने यह भी कहा है कि रानीतालाब में पार्क और तालाब का भ्रमण करने के लिए जाने वालों से वाहन पार्किंग के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। यह रुपए कहां जा रहे हैं इसकी भी जानकारी निगम प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। कांग्रेस नेता ने भाजपा के नेताओं के साथ अपनी पार्टी के महापौर और एमआईसी को भी कटघरे में खड़ा किया है। इन आरोपों पर महापौर ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह तथ्यहीन हैं।

 

 

 

 

 

 

 

टेंडर समाप्त होने के बाद निगमकर्मी कर रहे वसूली

रानीतालाब के रखरखाव की टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद यहां पर कर्मचारियों के माध्यम से वसूली शुरू कराई है। बीते साल 2024 में 18 से 30 सितंबर के बीच 2930 रुपए, अक्टूबर में 7885 रुपए, नवंबर में 14 हजार 765 रुपए, दिसंबर में 15 हजार 728 रुपए, जनवरी 2025 में 16 हजार 319 रुपए, फरवरी में एक से 13 तारीख तक 7506 रुपए की वसूली हो चुकी है। बताया गया है कि नए ठेके के लिए पहली बार टेंडर जारी हुआ तो कोई नहीं आया था। दोबारा भी टेंडर हो चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रानीतालाब का ठेका पूर्व में दिया गया था। टेंडर की अवधि पूरी होने के बाद नई प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले टेंडर में कोई आवेदन नहीं आया तो फिर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। आरोप बेबुनियाद हैं, क्योंकि जब तक नई टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक नगर निगम के कर्मचारी वसूली के लिए लगाए गए हैं। हर दिन का हिसाब रहता है।

डॉ. सौरभ सोनवणे, आयुक्त नगर निगम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button