Rewa news:विद्युत सब स्टेशन का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया भूमिपूजन!

Rewa news:विद्युत सब स्टेशन का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया भूमिपूजन!
रीवा . उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहर में पीटीएस चौराहे पर बनाए जाने वाले विद्युत सब स्टेशन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2003 से पूर्व रीवा में मात्र 6 विद्युत सब स्टेशन थे, यह शहर का 14वां सब स्टेशन होगा। जिसके बन जाने से पुलिस लाइन, गुढ़ चौराहा, फूलमती माता मंदिर सहित आस पास के क्षेत्रों में निर्वाध व बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत की सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी। वहीं मुख्य अभियंता आई के त्रिपाठी ने बताया कि दो करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सब स्टेशन का निर्माण कार्य 30 मई तक पूर्ण कर लिया जायेगा। अधीक्षण अभियंता बीके शुक्ला ने बताया कि इस विद्युत उप केंद्र के बन जाने से 15 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त निर्वाध विद्युत की आपूर्ति मिलेगी। जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, हेमलता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।