रीवासिटी न्यूज

Rewa news:जिला पंचायत अध्यक्ष का छलका दर्द,हमारे कहने पर हैंडपंप तक भी नहीं खोदे जा रहे, हम भी तो शासन ही हैं!

Rewa news:जिला पंचायत अध्यक्ष का छलका दर्द,हमारे कहने पर हैंडपंप तक भी नहीं खोदे जा रहे, हम भी तो शासन ही हैं!

 

 

 

 

 

 

रीवा. जिला पंचायत में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में रीवा एवं मऊगंज जिले में पेयजल योजना, एकल एवं सामूहिक नल जल योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष नीता कोल, सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर सहित कई अन्य स्थाई समितियों के सभापति मौजूद रहे। अध्यक्ष ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री संजय पांडेय पर जमकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि हमारे कहने पर हैंडपंप तक नहीं खोदे जा रहे हैं। सांसद और विधायकों के कहने पर ही सभी जगह पर हैंडपंप खनन हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

ऐसा होगा तो हम सबके चुनकर आने का मतलब क्या है। उन्होंने कहा कि हम भी स्थानीय शासन हैं, हमारी बात मानना पड़ेगा। इसके अलावा अध्यक्ष ने कह कि गांवों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि जल जीवन मिशन के कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जहां पर पेयजल सप्लाई हो रही है वहां की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है, इसको ध्यान में रखते हुए गांवों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बनाएं। यह भी अध्यक्ष ने कहा कि सुदूर क्षेत्र के ऐसे गांव जहां पर पेयजल परिवहन की जरूरत होती है, वहां भी पहले से तैयारियां की जाएं। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति द्वारा संचालित छात्रावास में शासन द्वारा प्राप्त मद, भवन विहीन विद्यालयों की जानकारी एवं 14वें वित्त एवं 15वें वित्त के प्रगतिरत अप्रारंभ और पूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई।

 

 

 

 

 

 

 

अनुकंपा नियुक्ति पर दर्ज कराई आपत्ति

बैठक में 5वें वित्त पर चर्चा के साथ कार्यों का अनुमोदन किया गया। रीवा एवं मऊगंज जिले में जिला पंचायत में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के खाली बैकलॉग पदों को भरे जाने के लिए अनुमोदन के साथ ही जिले में संचालित अशासकीय विद्यालय को नवीन मान्यता की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत सचिवों की अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भी आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि यह ठीक नहीं है, इस मामले की जांच कराई जाए। सीईओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। सदस्य योगेन्द्र सिंह, संगीता शर्मा, अनीता सुमन, परियोजना अधिकारी डॉ. संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button