रीवासिटी न्यूज

Rewa news:120 पुलिसकर्मियों को कर्मवीर योद्धा पदक!

Rewa news:120 पुलिसकर्मियों को कर्मवीर योद्धा पदक!

 

 

 

 

 

 

रीवा. कोरोना के सामने सीना तानकर खड़े होने वाले पुलिसकर्मियों को कर्मवीर योद्धा पदक से समानित किया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसमें एसपी विवेक सिंह, एएसपी अनिल सोनकर, एएसपी विवेक लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

पुलिस विभाग के 334 कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें 120 लोगों को पदक वितरित किए गए हैं। परेड के बाद ग्राउंड में कोरोना पदक अलंकण समारोह का आयोजन किया गया था। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि कोरोना का समय निश्चित रूप से पुलिस के लिए एक चैलेंज था। हमें अपने आपको सुरक्षित रखते हुए दूसरे लोगों की मदद करनी थी। लोग दूसरे प्रांतों से पैदल, साइकिल सहित अन्य माध्यमों से आ रहे थे। उनको सेल्टर होम में क्वारंटीन कर सुरक्षित घर पहुंचाने का काम पुलिस ने किया। पुलिस ने कई जगह अपनी जान जोखिम में डाली लेकिन दूसरों की मदद की। उनको भोजन व पानी भी उपलब्ध करवाया। पुलिस को शासन ने कर्मवीर योद्धा पदक प्रदान किया है जिसे कर्मचारियों को वितरित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

कोरोना की चपेट में आए थे 50 पुलिसकर्मी
ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जो दूसरे के संपर्क में आकर इस बीमारी की चपेट में आ गए थे। उक्त पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में सेल्टर होम बनाया गया था। वहां पर उनको भर्ती कर उपचार किया गया था। कई पुलिसकर्मी तो मौत के मुंह से बाहर आये थे लेकिन उन्होंने कर्तव्य पथ से कदम पीछे नहीं हटाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button