Rewa news:हॉस्पिटल के कर्मचारी ने किया 2.50 लाख का फर्जीवाड़ा!

Rewa news:हॉस्पिटल के कर्मचारी ने किया 2.50 लाख का फर्जीवाड़ा!

 

 

 

 

रीवा .एक अन्य मामले में अमहिया पुलिस ने भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसमें हास्पिटल के कर्मचारी ने रकम अपने खाते में जमा करवाकर खुर्दबुद किया है। अमहिया थाने के सिरमौर चौराहे में स्थित चिरायु हॉस्पिटल में कर्मचारी ऋषभदेव पाण्डेय निवासी गेरुई थाना गुढ़ लिपिकीय कार्य करता था। वह बीमा कंपनियों से बिल की बकाया राशि वसूल करता था। उक्त कर्मचारी ने बीमा कंपनियों की राशि अस्पताल के अधिकृत खाते में जमा करवाने के बजाय अपने निजी खाते में जमा कराई थी। फरवरी 2024 से अभी तक उक्त कर्मचारी ने ढाई लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया है जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल संचालक डा. पल्लवी श्रीवास्तव ने अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस तलाश कर रही है।

Exit mobile version