रीवासिटी न्यूज

Rewa news;नशे में धुत सड़क पर लेटे मिले गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर!

Rewa news;नशे में धुत सड़क पर लेटे मिले गर्ल्स कॉलेज के प्रोफेसर!

 

 

 

 

 

रीवा . गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाने वाले प्रोफेसर शनिवार को नशे में धुत मिले। लोगों ने उन्हें सड़क पर लेटा देखा और एबुलेंस को सूचित किया। प्रोफेसर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रोफेसर अभिषेक मालवीय जीडीसी कॉलेज के कॉमर्स विभाग में सेल्फ फाइनेंस के तहत पदस्थ थे। कॉलेज में छात्राओं को पढ़ाते थे। शनिवार को न्यायालय के समीप नशे में धुत्त वह सड़क पर गिरे और लेते थे। वह अत्यधिक नशा किए थे, जिससे वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। प्रोफेसर का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस समय प्रोफेसर की कॉलेज में छुट्टी चल रही है। अब मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज की प्राचार्य विभा श्रीवास्तव ने कहा कि जनभागीदारी से यह प्रोफेसर कॉलेज में पदस्थ थे। वर्तमान में इनका ब्रेक चल रहा है। कॉलेज से अभी कोई लेना-देना नहीं है। समिति के सामने यह जानकारी रखी जाएगी जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button